फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Emotions will hurt if they hurt: Live

भावनाएं आहत हुई तो निरस्त करवाएंगे जीओ : रावत

Thu, 23 Mar 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 23 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा की धारा के संबंध में उनकी सरकार के समय शासनादेश हरिद्वार के लोगों के हित में ही जारी किया गया था। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे मौजूदा सरकार के समक्ष पैरवी कर शासनादेश को खारिज करा सकते हैं।       

पूर्व सीएम ने अमर उजाला से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि मां गंगा के प्रति उनकी अगाध आस्था है। हरिद्वार में हरकी पैड़ी के आसपास भारी संख्या में लोगों के निजी और व्यवसायिक भवन हैं। गंगा की धारा के आसपास निर्धारित क्षेत्र तक कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इस पर रोक होने के चलते यह सभी भवन हमेशा कानूनी विवादों में उलझे रहते हैं। लोगों का नुकसान न हो, इसलिए उनकी सरकार के समय बचाव का रास्ता निकालते हुए इसे स्कैप चैनल का नाम दिया था, लेकिन यदि इससे गंगा सभा या अन्य लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो इस शासनादेश को खारिज करा सकते हैं।   
विज्ञापन

    
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई सरकार ने अपनी जो भी प्राथमिकताएं बताई हैं, उससे यह स्पष्ट है कि सरकार सही दशा और दिशा में जा रही है। पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस और विकास को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो भी वादे और दावे किए हैं, वे राज्य के हित में सही दिशा में जाते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed