फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephants trample crops in a dozen villages

हाथियों ने दर्जनभर गांव में रौंदी फसलें

Mon, 27 Jul 2020 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample crops in a dozen villages
बिशनपुर गांव में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल । - फोटो : HARIDWAR
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के पांच नर हाथियों ने कई गांवों में किसानों की फसलों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। नर हाथी हर पार्क की सीमा से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुसकर वहां के लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इन्हें रोकने के वन विभाग के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग के गांव बिशनपुर, अजीतपुर, पंजनहेड़ी, कटापुर, जमालपुर आदि गांवों में नर हाथियों की दहशत है। हाथियों ने किसानों की गन्ने और धान की फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। सोमवार देर रात फिर पांचों नर हाथी अजीतपुर गांव में आ पहुंचे। हाथियों ने किसानों की कई बीघे की फसल को रौंद दिया। जीतपुर गांव से ये हाथी दो हिस्सों में बंटकर अलग अलग हो गए। तीन नर हाथी बिशनपुर गांव की ओर चले गए तो दो हाथी जमालपुर गांव में किसानों के खेतों में घुस गए। इन्होंने किसानों की गन्ने और धान की फसल को बर्बाद कर दिया। वन विभाग की टीम तड़के करीब चार बजे किसी तरह से इन हाथियों को जंगल में खदेड़ने में कामयाब हो सकी। करीब एक हफ्ते से नर हाथी हर रोज किसानों के खेतों में आकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग तमाम कोशिशों के बाद बावजूद इन हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन

हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। हाथियों को रोकने के लिए करीब 50 वन कर्मियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। राजाजी पार्क से गंगा पार आबादी में जाने वाले हाथियों को रोकने के लिए अधिकारियों से स्पीड बोट की मांग की गई है। जिन किसानों की फसलें हाथियों ने बर्बाद कर दी है, उन किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश नौडियाल, रेंजर, हरिद्वार वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed