फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   elephants destroy 20 acres of sugarcane crop

हाथियों ने रौंदी गन्ने की 20 बीघा फसल

Mon, 14 Oct 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, लालढांग।
अमर उजाला, लालढांग। Updated Mon, 14 Oct 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
elephants destroy 20 acres of sugarcane crop

क्षेत्र में हाथियों का आवागमन किसानों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। चिड़ियापुर वन रेंज के नलोवाला गांव में हाथियों ने किसानों की 20 बीघा से भी ज्यादा गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से शिकायत करते हुए मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन


क्षेत्र की चिड़ियापुर वन रेंज और रसियाबढ़ वन रेंज में हाथियों के फसलों के नष्ट करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हाथी रोज किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को चट कर जाते हैं और बची खुची फसल को पैरों से रौंद देते हैं।
विज्ञापन


शिकायत करने पर कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार की रात को चिड़ियापुर वन रेंज स्थित नलोवाला गांव में हाथियों का एक झुंड गन्ने के खेत में घुस गया, और शमशेर भड़ाना की आठ बीघा, इंतजार अली की पांच बीघा और इरफान की दस बीघा गन्ने की फसल रौंद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को सूचना देने पर चिड़ियापुर वन क्षेत्राधिकारी गिरीश चंद बेलवाल ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया और मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed