{"_id":"61f94822f4d54147f00a06cc","slug":"election-expenses-will-be-probed-on-february-4-haridwar-news-drn4030214111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फरवरी को चुनावी खर्चों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फरवरी को चुनावी खर्चों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अपने व्यय लेखांकन का तीन बार व्यय प्रेक्षकों से निरीक्षण करना होगा। पहले चरण में चार फरवरी को विधानसभावार प्रत्याशियों के खर्चों की समीक्षा की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की खर्च सीमा निर्धारित है। प्रत्याशियों को अपने खर्चे का हिसाब देना है।
कलक्ट्रेट सभागार कक्ष रोशनाबाद में व्यय प्रेक्षक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विधानसभा हरिद्वार के प्रत्याशियों के लेखांकन का निरीक्षण होगा। विधानसभा मंगलौर के प्रत्याशियों का सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण किया। बीएचईएल रानीपुर और विधानसभा लक्सर के प्रत्याशियों के खर्चों का विवरण दोपहर 12 बजे से एक बजे तक जांचा जाएगा। विधानसभा ज्वालापुर, भगवानपुर, हरिद्वार ग्रामीण के प्रत्याशियों के लेखांकन का निरीक्षण दोपहर तीन बजे अपराह्न चार बजे तक होगा। प्रत्याशियों के चुनावी खर्चों के लेखाजोखा का द्वितीय निरीक्षण आठ फरवरी और तीसरी समीक्षा 12 फरवरी को की जाएगी।
इन विधानसभाओं की दो फरवरी से होगी जांच
राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान सभागार कक्ष रुड़की में व्यय प्रेक्षक प्रथम निरीक्षण के तहत दो फरवरी को विधानसभा झबरेड़ा का सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, पिरान कलियर का सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, रुड़की का दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और खानपुर के प्रत्याशियों के लेखांकन का निरीक्षण दोपहर तीन बजे से अपराह्न चार बजे बजे व्यय प्रेक्षकों द्वारा किया जाएगा। जबकि सात फरवरी को द्वितीय निरीक्षण और 12 फरवरी को तृतीय लेखांकन निरीक्षण किया जाएगा।