फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Election commissioner honored students of SMJN

चुनाव आयुक्त ने छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 15 Sep 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Election commissioner honored students of SMJN
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा गोयल के हरिद्वार आगमन पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हरकी पैड़ी पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। चुनाव आयुक्त ने छात्रों की प्रस्तुति की प्रशांसा की।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कॉलेज के कुणाल धवन, अनन्या भटनागर, हेमंत कुमार, सिमरन अरोड़ा, शगुन चौधरी एवं शिवानी त्यागी आदि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। इन होनहारों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य किया था।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कार्यक्रम का वीडियो भी उन्हें उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी प्रतिभा को देश के सम्मुख लाया जा सके। इससे पूर्व चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र गोयल ने गंगा पूजन और आरती की। संचालन डॉ. संजय माहेश्वरी छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने किया। इसमें सहयोगी के रूप में अंकित अग्रवाल, डॉ. पद्मावती तनेजा और कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पांडेय भी शामिल रहे। वीके मिश्रा एडीएम प्रशासन, हरीश सिंह रावत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, अमरीश चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपानी, वेदपाल ने छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर सिमरन, कमल, काजल कश्यप, साक्षी ,शीतल , निक्की शर्मा, निधि, शिवानी त्यागी, शीतल सैनी, मुकुल सक्सेना, मनिषा कंडारी, गायत्री शर्मा, मोनिका , प्रांजुल, सहब, परिचा त्यागी , मोनू कुमार,सोनू कुमार आदि रहे। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed