फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elderly people will not have to visit hospitals for

Haridwar News: बुजुर्गों को घर पर मिलेगी डायबिटीज और रक्त जांच की

Sun, 04 Feb 2024 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will not have to visit hospitals for
I- सीनियर सिटीजन सोसाइटी की बैठक में वर्चुअल जुड़े कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारीI
विज्ञापन




डायबिटीज और खून की जांच के लिए बुजुर्गों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों को घर पर ही निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में वर्चुअल जुड़ें कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने दी।

उन्हाेंने कहा कि सरकार 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हर 15 दिन में भी बुजुर्गों का हालचाल पूछने और स्वास्थ्य संबंधित परामर्श देने के लिए घर पर जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल आर्य ने कहा कि इस सुविधा को शुरू करने के लिए कैबिनेट मंत्री ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को कार्य योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




इस दौरान इंजीनियर एमपीएस गोयल, कार्मेंद्र सिंह, प्रो़. मनु देव बंधू, सुरेश चंद्र गुप्ता, जगदीश लाल पाहवा, विमल कुमार गर्ग, सुरेश चंद गुप्ता, राजीव राय, एमपीएस गोयल, डॉ़ प्रेम प्रकाश, डॉ़ पवन सिंह, सतीश चंद गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed