फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eight thousand population will now get water for 12 hours

आठ हजार की आबादी को अब 12 घंटे मिलेगा पानी

Tue, 25 Aug 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand population will now get water for 12 hours
कुंभ कार्य योजना से विष्णु घाट आइवेल पर लगाए गए बूस्टर पंप से पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। अब मनसा देवी मंदिर मार्ग से सटे करीब आठ हजार की आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल किल्लत दूर हो गई है। आम लोगों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब दिन में दो बार पानी मिलेगा।
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर मार्ग से सटे कई इलाकों में लोगों को केवल दो घंटे ही पानी मिल पा रहा था। ब्रह्मपुरी, जोगियामंडी, काशीपुरा, गुरु देवी चाय वाली गली पानी का पेयजल किल्लत की जूझ रहे थे। समस्या का मुख्य कारण पानी का प्रेशर कम होना था। स्थानीय लोगों की समस्या और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल संस्थान ने कुंभ योजना के तहत विष्णुघाट आइवेल पर 1500 एलपीएम बूस्टर पंप लगाने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने के बाद विभाग ने तेजी के साथ काम किया। अब प्रभावित क्षेत्रों में 12 घंटे तक 11 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

नए बूस्टर पंप से पेयजल सप्लाई शुरु कर दी गई है। अब मनसा देवी मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में 12 घंटे तक पानी की सप्लाई होगी। - विपिन चौहान, सहायक अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed