फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eid celebrated by Shiites, Sunnis Mnaangi today

शियाओं ने मनाई ईद, सुन्नी मनाएंगे आज

Wed, 06 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 06 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
 Eid celebrated by Shiites, Sunnis Mnaangi today
इऱ्ईद - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। शिया समुदाय ने बुधवार को ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया, जबकि सुन्नी संप्रदाय बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाएगा। मंगलवार देर रात इराक से आए शिया धर्मगुरु की ओर से बुधवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया। इसके बाद बुधवार की सुबह भेल और ज्वालापुर में ईद की नमाज अदा की गई। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की गई।

विज्ञापन

रमजान माह का 29वां रोजा मंगलवार को पूरा होने के बाद उत्तर भारत में कहीं भी चांद नजर न आने पर अगले दिन 30वां रोजा रखने की तैयारी की गई थी। शिया सामाजिक संस्था अंजुमन फरोग ए अजा के मुताबिक रात करीब दो बजे इराक से धर्मगुरु आयतुल्ला सैयद सिफ्तैन ने बुधवार को ईद मनाने का एलान किया। इस पर भारत में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने लखनऊ से बुधवार की ईद की जानकारी सभी राज्यों में शिया उलेमाओं को भेजी। बुधवार की सुबह भेल सेक्टर एक की मस्जिद में मौलाना मोहसिन और ज्वालापुर अहबाबनगर में मौलाना इक्तिदार नकवी ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मुल्क व पूरी दुनिया में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। घरों में शीर व सेवंई के व्यंजन बनाए गए। वहीं रमजान माह के 30 रोजे बुधवार को पूरे होने के बाद सुन्नी समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने बताई रमजान की फजीलत
इमामबाड़ा में खुतबा और नमाज के बाद मौलाना इक्तिदार नकवी ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए ईद की मुबारकबाद पेश की। अंजुमन फरोग अजा के सदर सैयद हैदर नकवी, सेक्रेटरी मुर्तजा हुसैन, फिरोज जैदी, सज्जाद नकवी, बिलाल रजा, बाकर मोहम्मद रजा, मोहम्मद जुल्फिकार व हुसैन हैदर आदि ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सैयद हैदर नकवी और मुर्तजा हुसैन ने बताया कि लखनऊ से देर रात बुधवार को ईद मनाने की जानकारी दी गई थी। त्यौहार ज्वालापुर, भेल व आसपास के इलाकों में मनाया गया।


ज्वालापुर ईदगाह में 10 बजे होगी नमाज
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित बड़ी ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह के अलावा ज्वालापुर की कई मस्जिदों और भेल सेक्टर की मस्जिद में भी ईद उल फितर की नमाज अलग-अलग समय पर अदा की जाएगी। ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि ईदगाह में नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद उल फितर की नमाज सुबह 10 बजे अदा कराई जाएगी।
किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज
ज्वालापुर मेन ईदगाह              10:00 बजेे
कटहरा बाजार जामा मस्जिद      09:00 बजेे
मंडी की मस्जिद                  10:15 बजे
कोटरवान मस्जिद                 09:15 बजे
मदीना मस्जिद                     09:30 बजे
कस्साबान मस्जिद                08:00 बजे
खजूर वाली मस्जिद              10:00 बजे
भेल सेक्टर एक मस्जिद         09:00 बजेे   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed