फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Education leads to nation building and development'

‘शिक्षा से ही राष्ट्र का निर्माण और विकास होता है’

Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Education leads to nation building and development'
हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति की ओर से शिक्षक दिवस पर वेबिनार आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मधुसूदन आर्य ने की। उन्होेंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण और विकास में भागीदार होते हैं। वे देश की संस्कृति को संरक्षण भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

वेबिनार में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि माता प्रथम गुरु है। बच्चों को मां से सर्वाधिक शिक्षा मिलती है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है। हमारा देश कभी विश्व गुरु था। सभी विद्याओं में अग्रणी, विश्व के अन्य देशों से विद्यार्थी हमारे विख्यात गुरुकुलों तक्षशिला, नालंदा और विक्रमशिला आदि में विद्यार्जन करने आते थे। गुरुकुल ने वैदिक परंपरा को बरकरार रखा है। शिक्षक छात्र जीवन में वह व्यक्ति होता है, जो उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ बहुत सी अन्य महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है।
विज्ञापन

गुरुकुल के दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सोहनपाल सिंह आर्य ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। राष्ट्रीय महामंत्री एसआर गुप्ता और महामंत्री कमला जोशी ने कहा कि आज का युग नैतिक मूल्य से भटक रहा है। इस मौके पर डॉ. मनीषा दीक्षित, जिला अध्यक्ष हरिद्वार जितेंद्र कुमार शर्मा, राजीव राय, अंकुर गोयल, रेखा नेगी, विकास जैन, डॉ. अतर सिंह, गोपाल शर्मा, राममेहर सिंह, एसएन शर्मा, रत्नेश गौतम, सुनीता जोशी और नूपुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनको मिला सम्मान
राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति उपकुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार, प्रो. सोहनपाल सिंह आर्य, डॉ. अशोक कुमार आर्य, डॉ. वीणा आर्य, डॉ. चंद्र मोहन कंसल, डॉ. मनमोहन आर्य, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ. मोना शर्मा, साधना रावत कंडारी, पूनम मित्तल, प्रीति जोशी, डॉ. ईरा गुप्ता, लीना शर्मा, भावना, वर्षा, डॉ. आकाश अग्रवाल, भावना, वर्षा और डॉ. वीरेंद्र गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed