फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-rickshaw receipt scam should be investigated

कांग्रेसियों ने उठाई ई-रिक्शा रसीद घोटाले में जांच की मांग

Sat, 09 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw receipt scam should be investigated
ई-रिक्शा पास के लिए जारी होने वाली रसीदों के घोटाले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जांच की मांग उठाई है। इसके लिए कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। प्रकरण का सच सामने न लाने पर आंदोलन की चेतानी दी है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आशीष शर्मा ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को भेजे पत्र में बताया कि पोस्ट ऑफिस से हरकी पैड़ी क्षेत्र तक बनाए गए जीरो जोन के अंदर ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए फर्जी रसीदें दी जा रही हैं। आरोप है कि फर्जी रसीदों में सत्ता दल के कुछ लोगों का हाथ है। कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समीर सिंह व राजीव गौड़ ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले नगर निगम आयुक्त ने टोकन प्रणाली कि जो शुरुआत की थी, वह आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। यदि मामले की जांच की करके आरोपियों को बेनकाब नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि ई-रिक्शा संचालन के नाम पर होने वाले घोटाले को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed