फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dumper loaded with mining material falls into a ditch

Haridwar News: खाई में गिरा खनन सामग्री से भरा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 21 Oct 2026 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Dumper loaded with mining material falls into a ditch
- लालवाला गांव के पास धनौरी-बिहारीगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, जनहानि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। धनौरी-बिहारीगढ़ मार्ग पर लालवाला गांव के पास बुधवार को खनन सामग्री से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने डंपर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के अनुसार, डंपर बंजारेवाला स्थित स्टोन क्रशर से खनन सामग्री लेकर जा रहा था। लालवाला गांव के पास तिराहे पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। चालक क्यूम निवासी मुजफ्फरनगर ने समय रहते डंपर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी मार्ग पर पहले भी डंपर की चपेट में आने से एक पीआरडी जवान की मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खनन सामग्री से भरे ट्रक और डंपर की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed