{"_id":"587bb4f14f1c1b5b03efe5a3","slug":"dumper-crushed-by-the-death-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचल कर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचल कर मासूम की मौत
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल क्षेत्र में एक डंपर के कुचलने से मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठा था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना रविवार सुबह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से गांव जमालपुर कलां की ओर जा रहे मार्ग पर हुई। मूल रुप से गांव गुमान गुरदासपुर पंजाब के रहने वाले जयमल श्यामाचरण एनक्लेव में रहते हैं। उन्होंने घर के बाहर ही पंजाबी तड़का के नाम से रेस्टोरेंट खोला हुआ है। सुबह करीब नौ बजे उनका चार साल का बेटा वंश रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठा था। इसी दौरान एक डंपर खनिज सामग्री खाली कर लौट रहा था। जैसे ही उधर से डंपर गुजरा तो मोटरसाइकिल गिर गई। मोटरसाइकिल पर सवार मासूम छिटककर पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर पर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसओ नत्थीलाल उनियाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
खुद को कोसता रहा परिवार
हरिद्वार। रह रह कर पूरा परिवार खुद को कोस रहा है। दरअसल, मासूम घर के बाहर रोजाना खेलता था। लेकिन वह मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। मोटरसाइकिल साइड स्टैंड की बजाय मेन स्टैंड पर खड़ी थी। मेन स्टैंड बिलकुल खराब था। यही कारण था कि जब मासूम ने उसे हिलाया होगा तो संतुलन बिगड़ गया। फिर वह सीधे पहिये के नीचे आ गया। यदि मेन स्टैंड टिकाऊ होता तब दुर्घटना न होती। बकौल एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि इसी कारण दुर्घटना घटी। परिवार खुद को कोसता रहा।
विज्ञापन