फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to repair work, traffic on the stone bridge on the old

Haridwar News: मरम्मत कार्य के चलते पथरी पुल सात दिन के लिए बंद

Sun, 26 Nov 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work, traffic on the stone bridge on the old
Iउत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने लगाई रोक, लोगों को तय करनी होगी पांच किमी की अतिरिक्त दूरीI
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते रविवार से सात दिन के लिए पुरानी गंगनहर पर बने पथरी पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे लोगों पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही बहादराबाद मेन रोड से धनौरी मार्ग पर वाहनों को दवाब रहेगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ओर से पथरी पुल को बंद करने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार रविवार सुबह छह बजे से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही पुल को एक सप्ताह के लिए बंद किया जा रहा है। पहले चरण में पुल की सड़क को उखाड़कर नई सड़क बनाई जाएगी। दूसरे चरण में सात दिनों के अंदर ही पुल के दोनों तरफ की फुटपाथ को सही किया जाएगा। ऐसे में पुल से पूरी तरह आवागमन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन




एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि पुल पर काफी समय से मरम्मत की आवश्यकता थी। इस पुल की मरम्मत के बाद पुरानी गंगनहर पर बने धनौरी और कलियर पुल की भी मरम्मत की जाएगी। बतादें कि अमर उजाला ने पूर्व में भी पुल की खस्ताहाल हालात को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






I15 गांवों के लोेगों को काटना होगा लंबा चक्करI

पथरी रौ पुल के बंद होने से करीब 15 गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी। सिडकुल की ओर से आने वाले भारी वाहनों का रूट भी प्रभावित होगा। पुल के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों प्रतिदिन पांच किलोमीटर से अधिक दूरी अतिरिक्त नापनी पड़ेगी। इस रूट से बहादराबाद के सुमनगर, रुड़की, सलेमपुर, हरिद्वार आदि जगहों के लिए लोग आवागमन करते हैं। इन गांवों के लोगों को अब नहर की दूसरी पटरी से चक्कर काटकर बहादराबाद होते हुए गांव जाना होगा। साथ ही धनौरी क्षेत्र के अनेक लोग इस मार्ग से होकर सिडकुल की ओर जाते हैं, उन्हें भी अब लंबा चक्कर काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed