फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   drunked doctor in emergency duty

इमरजेंसी ड्यूटी में नशे में मिला डाक्टर

Fri, 05 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो,अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 05 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
drunked doctor in emergency duty

स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर नशे में झूमते मिला। डीजी ने डाक्टर को कड़ी फटकार लगाई। हालांकि कार्रवाई के नाम पर कुछ  नहीं किया गया। कैश बुक में अप्रैल से एंट्री न होने पर कनिष्ठ सहायक को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


डीजी कैश बुक को साथ ले गए। इसके अलावा सीएमओ को अस्पताल के रिकार्ड लेकर कार्यालय में उपस्थित होने को आदेश दिए। शुक्रवार दोपहर को ढाई बजे डीजी हेल्थ डा. आरपी भट्ट जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी के हालात बदतर मिले।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात डाक्टर नशे में धुत मिला। डाक्टर के बजाय फार्मासिस्ट घायल का इलाज करते मिले। उन्होंने ड्यूटी के समय नशे में होने पर डाक्टर को कड़ी फटकार लगाई। अस्पताल के दवाई वितरण केंद्र के बाहर पुराना एसी पड़ा मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने कैश बुक मंगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश बुक में अप्रैल महीने से कोई एंट्री नहीं मिली। जिसके बाद वह कैश बुक रजिस्टर को साथ लेकर चले गए और कनिष्ठ सहायक नीरज गुप्ता को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। अस्पताल के सीएमओ को निर्माण, भोजन, सफाई, पार्किंग सहित अन्य दस्तावेज लेकर डीजी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।


डीजी डा. आरपी भट्ट ने कहा कि नशे में मिले डाक्टर को कड़ी चेतावनी दी गई है। भविष्य में सुधार नहीं दिखा तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता के द्वारा अस्पताल में निरीक्षण न करने पर चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed