फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drivers were made to wear helmets, retro silencers and pressure horns were destroyed

Haridwar News: चालकों को पहनाए हेलमेट, रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हार्न किए नष्ट

Mon, 11 May 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Drivers were made to wear helmets, retro silencers and pressure horns were destroyed
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में शंकराचार्य चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाए गए और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किए गए रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का भी सड़क रोलर चलाकर विनिष्टीकरण किया। एसएसपी ने कहा कि तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचना चाहिए। इस दौरान पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए आवंटित सात मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक क्राइम-यातायात निशा यादव, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र कुमार, कनखल एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed