फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drinking water supply disrupted in public taps

सार्वजनिक नलों में पेयजल की आपूर्ति बाधित

Fri, 08 Jul 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted in public taps
यात्री बाहुल्य और बाजार क्षेत्रों में सार्वजनिक नलों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित व्यापारियों ने पुरानी सब्जी मंडी चौक पर जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुरानी सब्जी मंडी चौक, रामघाट, विष्णु घाट, बड़ा बाजार, मोती बाजार, अपर रोड, ब्रह्मपुरी, जोगिया मंडी, भल्ला रोड क्षेत्रों के सार्वजनिक नलों में पेयजल की सप्लाई ठप है। जलसंस्थान आपूर्ति बहाल नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

आवाज संगठन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जलसंस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा तीन महीने से इन इलाकों में सार्वजनिक नलों में पानी का संकट बना है। श्रद्धालुओं को पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। कहा कि कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार समस्त मेला क्षेत्र में पेयजल की 24 घंटे आपूर्ति सुचारु कराई जाए।
विज्ञापन

व्यापारी राजेश खुराना ने कहा कि जलसंस्थान की नाकामी से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में श्रमिक कल्याण परिषद के रामस्वरूप रतूड़ी, अवधेश कोठियाल, सुंदरलाल राजपूत, हंसराज अरोड़ा, रवि सभरवाल, कुंवर सिंह मंडवाल और मोहित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed