Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drinking water problem in several colonies

हरिद्वार कुंभ : कुंभ कार्य से मायापुर समेत कई कॉलोनियों में पेयजल समस्या

Thu, 05 Nov 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem in several colonies
- हरिद्वार कुंभ की तैयारियों के चलते पेयजल लाइनों का किया जा रहा है कार्य
विज्ञापन

- मायापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई पेयजल की किल्लत
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के क्रम में बृहस्पतिवार को पूरे दिन पेयजल लाइनों की मरम्मत और नई लाइन बिछाने का कार्य किया गया। इसके चलते मायापुर क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इस मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा।
स्थानीय निवासियों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मायापुर, देवपुरा, विकास कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, विवेक विहार, गोविंदपुरी, श्रवणनाथ नगर और निर्मल छावनी सहित कई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। इन क्षेत्रों के निवासियों को फिलहाल विभाग ने पूर्व में ही सूचित कर दिया था।
विज्ञापन

कुंभ मेला बजट के तहत इन प्रभावित कॉलोनियों की आपूर्ति व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। उम्मीद है कि यह कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति की समस्या का दीर्घकालिक समाधान हो जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि मेला में बनी कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। जल संस्थान व जल निगम की तरफ से नई लाइनें बिछाने के साथ मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed