फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Don't be negligent in giving benefits of schemes: Saini

योजनाओं का लाभ देने में न हो लापरवाही: सैनी

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Don't be negligent in giving benefits of schemes: Saini
सीसीआर में अधिकारियों की बैठक लेते उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार । - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि जाति प्रमाण पत्रों को जारी करने में अधिकारी बिल्कुल भी लापरवाही न करें। जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों को पारदर्शिता के साथ दिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार ओबीसी बहुल क्षेत्र है। पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रयास है कि ओबीसी समाज को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत रूप से मिले। इसके लिए विभिन्न विभाग आपसी समन्वय और शिविर लगाकर कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को तेजी के साथ दिया जा रहा है। अनुदान धनराशि का भुगतान सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है। आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि यदि किसी भी योजना के संचालन में कोई समस्या आ रही है तो अवगत कराएं। बैठक में एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके मिश्रा, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सहायक परियोजना निदेशक नवनीत घिल्डियाल, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed