फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   do yuvakon kee talaash mein khuphiya kee chhaapemaaree Two young men looking intelligence raid

दो युवकों की तलाश में खुफिया की छापेमारी

Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच जाली नोट चलाने के मामले में खुफिया विभाग और लक्सर पुलिस ने सराय गांव में दो युवकों की तलाश में छापा मारा लेकिन, दोनों घर से गायब होने पर टीम ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने पर छोटे नोट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लक्सर में कुछ लोग इसका फायदा उठाकर जाली नोट चला रहे थे। पुलिस ने चार दिन पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के तार ज्वालापुर से सटे सराय गांव के कुछ युवकों से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात लक्सर पुलिस और खुफिया विभाग की एक संयुक्त टीम सराय पहुंची। टीम ने दो युवकों के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर दबिश दी लेकिन, दोनों में से एक भी घर पर नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस ने उनके परिजनों से पूछताछ की। काफी देर खोजबीन के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन


पुलिस जिस युवक की तलाश कर रही है वह पेशे से मार्बल-टाइल्स लगाने का काम करता है। दूसरा युवक भी उसका साथी बताया जा रहा है। लक्सर में पकड़े गए युवक की सराय में रिश्तेदारी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि लक्सर में पकड़े गए आरोपी रिश्तेदार और परिचित युवकों के साथ मिलकर जाली नोट चलाने का धंधा कर रहे थे। मामले को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाली नोट चलाने वालों के निशाने पर लक्सर
छह माह पहले रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी जाली नोट बनाने और चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उनके कब्जे से कई लाख रुपये के 100 रुपये के जाली नोट मिले थे। पड़ताल में सामने आया था कि उन्होंने लक्सर के एक गांव में कंप्यूटर, कलर प्रिंटर आदि सेटअप लगाया था। अब फिर लक्सर में जाली नोट चलाने का मामला सामने आया है। इससे पता चलता है कि घनी आबादी और चारों तरफ से देहात से घिरा लक्सर कस्बा जाली नोट चलाने वाले गिरोह के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed