हरिद्वार से करिए चारधाम की हवाई यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर (हरिद्वार)। अब हरिद्वार से भी चारधाम की हवाई यात्रा की जा सकेगी। देवभूमि एविएशन कंपनी की ओर से कांगड़ी से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश बुधवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने रबिन काटकर किया। यात्रा के पहले दिन कंपनी की ओर से स्थानीय निवासियों और अधिकारियों को कांगड़ी से हरिद्वार की यात्रा कराई गई। एविएशन कंपनी के एमडी योगेंद्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा का दो दिन का टूर साढे़ पांच लाख रुपये, दो धाम का किराया साढ़े तीन लाख रुपये होगा। यह किराया पांच यात्रियों का होगा, कंपनी की ओर से होटल में रहना, खाना, कार बुकिंग और वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। उद्घाटन के बाद एक हेलीकाप्टर से स्थानीय निवासियों और गरीब महिलाओं को हरिद्वार की यात्रा कराई गई। चेतन ज्योति आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कंपनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, सोमपाल, गजेंद्र तोमर, स्वामी सत्यवर्तानंद, स्वामी अखिल नारायण, स्वामी कृष्ण बल्लभ सहित कई ग्रामीण थे।