{"_id":"58c970274f1c1bb66032b68a","slug":"dm-will-answer-tomorrow-on-the-plight-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की दुर्दशा पर डीएम कल देंगे कोर्ट में जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की दुर्दशा पर डीएम कल देंगे कोर्ट में जवाब
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकरी कोर्ट में जवाब दाखिल करेंगे।
हर की पैड़ी सहित गंगाघाटों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक धड़ल्ले से बेची जा रही है। भिक्षावृत्ति पर रोक का भी कोई प्रयास नहीं हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के बाद भी धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है।
धर्मनगरी में गंगा की दुर्दशा को लेकर ललित मिंगलानी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से जवाब मांगा है। याची का दावा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट ने जिन 16 बिंदुओं पर कार्रवाई का आदेश 2 दिसंबर को दिया था, उनमें से किसी पर भी काम नहीं हुआ है। हर की पैड़ी क्षेत्र में पॉलिथीन, प्लास्टिक बैग, कैनी, चटाई घाटों पर बेची जा रही है। अवैध लंगर भिक्षावृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। गंगा में गंदें नालों को गिरना जारी है। महानगर व्यापार मंडल ने सुझाव दिया था बाहर से पॉलिथीन व प्लास्टिक का सामान फुटकर में बेचने वालों के बजाए पुलिस बैरियरों पर ही माल को शहर में आने से रोका जाए। महामाया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि बड़े थोक व्यापार को रोकने के बजाए प्रशासन रेहडी-ठेली वाले गरीब चाय व सब्जी बेचने वालों को ही परेशान कर रहा है।