फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Diwali is a festival of gaiety and ecstasy: Shri Mahant Ravindrapuri

उल्लास और उमंग का पर्व है दीपावली: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali is a festival of gaiety and ecstasy: Shri Mahant Ravindrapuri
दीपावली पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी को सैकड़ों दीये जलाकर सजाया गया। दीयों के जगमग से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी रोशनी से नहा उठा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (निरंजनी अखाड़ा) ने कहा कि दीपावली उल्लास और उमंग का पर्व है। यह त्योहार मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि दीपावली में दीपों की चमक से अमावस्या की काली रात भी जगमगा उठती है। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को दीपावली का पर्व सार्थक करता है। उन्होंने देशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपोत्सव पर मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें। साथ ही छोटे दुकानदारों और अपने आस पास निर्धन व जरूरतमंदों की खुशियों का भी ख्याल रखें। निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधेरा यानी अज्ञानता से उजाला अर्थात ज्ञान की तरफ जाने का संदेश देता है। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से सतर्क रहने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed