फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Divorced by saying divorce three times

तीन बार तलाक बोलकर दिया तलाक

Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Divorced by saying divorce three times
रानीपुर क्षेत्र में एक विवाहिता को तीन बार तलाक बोलकर तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तीन तलाक, मारपीट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि गांव दादूपुर गोविंदपुर निवासी मुर्शीदा का निकाह 24 अप्रैल वर्ष 2009 में समीप के गांव गढ़मीरपुर निवासी मुनव्वर पुत्र यामीनके संग हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि अधिक प्रताड़ित करने पर वह परेशान होकर मायके आ गई थी। महिला का कहना है कि बीते 19 जून को उसका पति मुनव्वर मायके पहुंचा था। पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक तलाक बोलकर तलाक देने की बात कही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed