{"_id":"6ae9c63a849eee7ea002f347","slug":"divisional-commissioner-expresses-displeasure-over-slow-progress-during-inspection-of-construction-works-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5761-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
Tue, 03 Nov 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
- कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- कार्यदायी संस्थाओं को निरंतर निगरानी करने औ श्रमिक और संसाधन बढ़ाने निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने सोमवार की देर रात कुंभ मेला 2027 से जुड़े निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रिकालीन कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निरंतर निगरानी करने और निर्माण कार्य कर रही फर्म को श्रमिक के साथ संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि कुंभ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी निर्माण कार्यों का समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शेष दिनों में कार्यों को किस गति से पूरा किया जाएगा इसका दिनवार विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थलों पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिड़ियापुर में निर्माणाधीन स्वागत द्वार का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दृष्टिगत प्रवेश एवं स्वागत से जुड़े निर्माण कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। इसके बाद उन्होंने गौरीशंकर द्वीप में बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनाए जा रहे अस्थायी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण में मजबूती, सुरक्षा और गुणवत्ता के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिविर स्थलों और सुविधाओं का लिया जायजा
मंडलायुक्त ने गौरीशंकर सेक्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थलों को व्यवस्थित करने के लिए चल रहे ड्रेसिंग और लेवलिंग कार्यों की समीक्षा की। सड़कों के निर्माण, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था से जुड़े कामों का भी जायजा लिया गया। गंगा कैनाल पर बैली ब्रिज के निर्माण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने देवपुरा क्षेत्र में संचालित सुंदरीकरण और फसाड विकास कार्यों को भी देखा। उन्हाेंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने को निर्देशित किया।