{"_id":"573cb4214f1c1b1450ac6eb6","slug":"district-panchayat-development-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत ने ली विकास की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत ने ली विकास की शपथ
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिलाई शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार की नवनिर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार की शाम जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ। सभी ने जिले के समग्र विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शासन की ओर से घोषित कार्यक्रमानुसार शपथ ग्रहण समारोह काफी देर से शुरू हुआ। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता चौधरी और उपाध्यक्ष राव आफाक अली को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सविता चौधरी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने कहा कि नई जिला पंचायत विकास पूरे जिले के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। वे सभी सदस्यों के साथ सहमति बनाकर सभी को साथ लेकर चलेंगी। उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने भी समग्र विकास की बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने नए बोर्ड के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जिले के विकास में अपनी ओर से भी सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, चौधरी कीरत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सोनिका, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, विकास त्यागी, सुशील राठी, मामचंद त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजीव नाथ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन