फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District and Women's Hospital received the first award for rejuvenation

जिला और महिला अस्पताल को मिला कायाकल्प का प्रथम अवार्ड

Fri, 11 Oct 2019 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
District and Women's Hospital received the first award for rejuvenation
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शि? - फोटो : HARIDWAR
केंद्र सरकार के कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार के जिला और महिला चिकित्सालय को जिला स्तरीय अस्पताल की श्रेणी में प्रथम अवार्ड मिला है। जबकि रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय की श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चुना गया। यह अवार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज नैथानी के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपांगी, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके चक्रपाणि व कार्यवाहक क्वालिटी प्रबंधक दिव्यांशु शर्मा ने नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में प्राप्त किया।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशक अश्विनी कुमार चौबे, मनोज जालानी और प्रीति सूडान आदि ने अवार्ड प्रदान करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि जिला और महिला चिकित्सालय को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं और क्वालिटी प्रबंधन के लिए कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के लिए प्रदेश में जनपद के 2 बड़े चिकित्सालय का चयन पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस अवार्ड को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना को समर्पित किया। कहा कि यह अवार्ड चिकित्सीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान एवं क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए दिया जाता है। उनकी टीम ने यह साबित किया है कि उनका वर्क प्रदेश में सबसे बेहतर हैं। दोनों अस्पतालों को प्रथम श्रेणी का अवार्ड मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। गीता गोस्वामी, अमिता दयाल, श्वेता सैनी, मोनिका, रामकेश गुप्ता, दिवांशु शर्मा, भुवनचंद्र, सुखदेव प्रसाद, नीरज कुमार गुप्ता, विनोद, डॉक्टर संदीप निगम, डॉक्टर थॉमस अम्मा, एसपी शर्मा, मोनिका राणा, निम्मी राणा, अंजना मौर्य, आशुतोष भट्ट, सुरभि रावत आदि ने यह अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed