{"_id":"6043ccc68ebc3ee64b5f1968","slug":"disputed-badri-bavla-will-be-appointed-receiver-in-dharamshala-haridwar-news-drn372877825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्री बावला धर्मशाला में रिसीवर होगा नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्री बावला धर्मशाला में रिसीवर होगा नियुक्त
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम विवादित बद्री बावला धर्मशाला के संचालन के लिए रिसीवर की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। लेखपाल की रिपोर्ट की हवाला देते हुए कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव और भाजपा पार्षद शुभम मैंदोला ने ट्रस्ट को फर्जी करार देते हुए धर्मशाला में रिसीवर नियुक्त करने का प्रस्ताव सदन में रखा था।
कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव ने बोर्ड बैठक में पहले फल मंडी के पास स्थित प्रसिद्ध बद्री बावला धर्मशाला में रिसीवर नियुक्त करने का प्रस्ताव बोर्ड में रखा। राजीव भार्गव ने बताया लेखपाल विजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में साफ कहा है कि नगर निगम में केवल एक शपथपत्र के आधार ट्रस्टियों के अपने नाम से खाता दर्ज करा दिया। जो कि पूरी तरह से अनुचित था। उन्होंने कहा कि लेखपाल ने भूमि की पैमाइश के साथ धर्मशाला के संचालन के लिए तत्काल रिसीवर नियुक्त करने संस्तुति की है। राजीव भार्गव ने बताया कि नगर निगम में दर्ज खाते में 15551 स्क्वायर फुट भूमि दर्ज है। जबकि मौके करीब 400 हजार स्क्वायर फुट भूमि मौजूद है। भाजपा पार्षद शुभम मैंदोला ने कहा कि ट्रस्ट की कोई मूल पत्रावली नहीं है, क्योंकि ट्रस्ट पूरी तरह से फर्जी है। भाजपा पार्षद ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि भूमि के संचालन के लिए रिसीवर नियुक्त करने से धर्मशाला परिसर की दुकानों, कमरों और गोदामों के किराये से निगम की आय में वृद्धि होगी।
-------------
विचित्र वाटिका को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव पास
हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा के बोर्ड ने विचित्र वाटिका में लोगों को आवंटित भूमि को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव पास कर दिया। नगर पालिका के समय से विचित्र वाटिका में लोगों को आवंटित भूमि को फ्रीहोल्ड करने का मामला अधर में लटका हुआ था।
विज्ञापन
---------------
कूड़ा न उठने पर चढ़ा पार्षद का पारा
शिवलोक की पार्षद निशा नौडियाल ने वार्ड की कूड़ा निस्तारण और पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। पार्षद ने कहा सफाई के बाद कूड़ा नहीं उठ रहा है। वहीं तीन सालों से नई लाइटें न मिलने के चलते वार्ड में जगह-जगह अंधेरा पसरा है।
--------------
ज्वालापुर मेन रोड का नाम होगा एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग
कांग्रेस पार्षद सुहेल अख्तर ने बोर्ड बैठक में ज्वालापुर मेन रोड को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग घोषित करने का प्रस्ताव रखा। सभी पार्षदों ने प्रस्ताव पर एकसुर में सहमति दी।
------------
नगर आयुक्त से उलझे कांग्रेस पार्षद
नगर निगम परिसर में पेड़ों के कटान को लेकर पार्षद उदयवीर सिंह और नगर आयुक्त की काफी देर तक बहस हुई। पार्षद ने बिना बोर्ड की अनुमति के हरे पेड़ काटने पर आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
------------
बैठक में ये रहे शामिल
नगर आयुक्त जयभारत सिंह, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, महेंद्र यादव, तनवीर मारवाह, पार्षद राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, नागेंद्र राणा, निलोफर अंसारी, निशा नौडियाल, परमिंदर सिंह गिल, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, हितेश चौधरी, विनीत जौली, विनीत चौहान, सुनीता शर्मा, मंजू गर्ग, महावीर सिंह, अन्नू मेहता पार्षद आदि शामिल रहे।
-------------
बोर्ड बैठक में 400 प्रस्ताव हुए पास
बोर्ड बैठक में 400 प्रस्ताव पास किए गए। अब 16 मार्च को कार्यवाही को जारी रखते बोर्ड बैठक फिर आयोजित की जाएगी।