फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispute between toll workers and ex-serviceman

Haridwar News: टोल कर्मियों और पूर्व सैनिक के बीच हुआ विवाद

Sat, 16 Sep 2023 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Dispute between toll workers and ex-serviceman
- एक युवक के धारदार हथियार लहराने पर मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल कर्मियों की शिकायत पर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। बहादराबाद टोल प्लाजा पर पूर्व सैनिक के साथ टाेल देने को लेकर कर्मियों की कहासुनी हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने टोल कर्मियों को आतंकित करने के लिए हाथ में धारदार हथियार (पट्ठाल) निकाल कर उनके ऊपर घुमा दिया। माहौल बिगड़ने लगा तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
शुक्रवार रात बहादुरपुर सैनी निवासी एक पूर्व सैनिक गाड़ी लेकर हरिद्वार से रुड़की की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह टोल पर पहुंचे तो कर्मियों ने टोल मांगा। उन्होंने स्थानीय होने के साथ ही आधार कार्ड तक दिखाया, इसके बाद भी टोल कर्मी नहीं माने। इस पर विवाद की स्थिति बन गई। इसी बीच एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराने लगा। पूरा प्रकरण सीसीटीवी में कैद होने के कारण यह सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।
विज्ञापन

वहीं टोल पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह ने बताया कि प्रकरण में टोल प्लाजा कर्मी की तरफ से पूर्व सैनिक और उक्त युवक के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed