फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispute between brother-in-law and sister-in-law, cross case registered

Haridwar News: जेठ-जेठानी और देवरानी के बीच विवाद, क्रॉस मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute between brother-in-law and sister-in-law, cross case registered
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रंजिश को लेकर जेठ-जेठानी और देवरानी में विवाद हो गया। महिला ने जेठ पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। दिव्यांग जेठ ने आरोप लगाया कि भाई की पत्नी ने उससे मारपीट की और उसे फंसाने के लिए खुद ही चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खुशबू निवासी पुरानी सब्जी मंडी ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि उसकी ओर से पूर्व में जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जेठ डैनी चावला और जेठानी संतोष चावला मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। जेठ ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ डैनी चावला ने तहरीर देकर बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है और दूसरा पैर भी काम नहीं करता है। इसलिए बिस्तर पर ही पड़ा रहता है। पड़ोस में रहने वाली उसके छोटे भाई राजीव की पत्नी खुशबू मकान को अपने नाम पर करवाने के लिए रोजाना झगड़ा करती है। उसने कमरे में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। चाकू उठाकर उसे मारने की कोशिश की। पत्नी बचाने के लिए आई तो उन्हें फंसाने के लिए चाकू से खुद पर ही वार कर लिया। पुलिस को फोन कर झूठी जानकारी दे दी। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed