फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Display with empty buckets

खाली बाल्टियों के साथ किया प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 07 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Display with empty buckets
खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद। रोशनाबाद दलित बस्ती के लोग कई वर्षों से पीने के पानी की समस्या से से जूझ रहे है। उनका कहना है  कई बार पेयजल निगम के अधिकारियों को इस मामले में शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में गुस्साण् लोगों ने मंगलवार को खाली बाल्टियाें के साथ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी के लिए लोगों को समरसेबिल वाले मकान मालिकों से 600 रुपये से एक हजार रुपये महीने में पानी खरीदना पड़ता है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि पैसे देकर भी वे पीने का पानी देने को राजी नहीं है। पीने के पानी के लिए महिलाओं को रात भर जागना पड़ रहा है। ऐसे में उनके जनजीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि पहले जल निगम पानी की सप्लाई करता था, लेकिन यहां से नई बस्ती को जोड़ने के बाद से बस्ती में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। विभाग ग्रामीणों से पानी का बिल तो लेता रहा, लेकिन पानी की संपूर्ण सप्लाई नहीं दे पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने पानी का बिल देना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि  इसी मोहल्ले में अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाडी वंदना कटारिया भी रहती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 10 दिन के अंदर पानी की  समस्या हल नहीं होने पर वह आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों में राज दुलारी, धनवती, सुलोचना, कमलेश, रानी देवी, राजपाल आदि दर्जनों महिला पुरूष शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed