फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dishes fed to children, welcomed by wearing garlands

बच्चों को खिलाए पकवान, फूल-माला पहनाकर स्वागत

Wed, 20 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Dishes fed to children, welcomed by wearing garlands
सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए चल रहे प्रवेशोत्सव अभियान का समापन हो गया। इस दौरान बच्चों के लिए स्कूलों में पकवान बनाने के साथ ही उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद स्कूलों में एक अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुुरू हो गया था। इससे राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अग्रिम कक्षाओं में दाखिले दे दिए गए थे। स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक अपने अपने क्षेत्र में घर घर जा रहे थे। स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा था। बुधवार को स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जहां प्रवेश लेने वाले नए बच्चों का अध्यापकों की ओर से फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी में प्रवेशोत्सव पर विशेष भोज का आयोजन किया गया। सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रागिनी गुप्ता, सीआरसी ऋषिकुल रमा वैश्य, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सोनिया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed