फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Discourses will be held in jail on the request of prisoners

अब बंदियों की फरमाइश पर जेल में गूंजेंगे प्रवचन, गीत-संगीत

Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Discourses will be held in jail on the request of prisoners
बंदियों की फरमाइश पर जेल में होंगे प्रवचन
विज्ञापन

- बंदियों का तनाव होगा दूर, तैयार कराया छोटा सिनेमाहॉल
- रोटेशन के हिसाब से बंदियों को दिखाई जाएंगी फिल्में
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला कारागार में अब बंदी प्रवचन सुनने के साथ फिल्म भी देख सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक बैरक के बंदियों से हर रोज सुबह उनकी फरमाइश पूछी जाएगी। बंदियों की फरमाइश के हिसाब से उन्हें रोटेशन के हिसाब से फिल्में दिखाई जाएंगी। जिला कारागार में इसके लिए छोटा सिनेमा हॉल तैयार किया जा रहा है।
जिला कारागार रोशनाबाद में बंदियों के तनाव को घटना के लिए लगातार जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य की ओर से नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। कभी संस्कृत क्लास तो कभी श्रीकृष्ण लीला का मंचन आयोजित करवाया जा रहा है। अब उन्होंने कैदियों के लिए जेल में छोटा सिनेमा हॉल तैयार करवाया है। जिसमें कैदी फिल्म देख सकेंगे। जेल में धार्मिक, सांस्कृतिक समेत अन्य फिल्मों को दिखाया जाएगा। जेल में कैदियों के लिए अलग टीवी तो लगाया गया है। मगर कई उस पर बंदी अपनी मनपसंद फिल्म नहीं देख पाते थे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने जेल में कैदियों के लिए सिनेमा हॉल की व्यवस्था की है। सिनेमा हॉल में कैदियों को धार्मिक फिल्म भी दिखाई जाएगी, ताकि अपराध की दुनिया को छोड़कर कैदी जेल से जाने के बाद अच्छा जीवन जी सकें। इसके साथ ही सांस्कृतिक फिल्म भी दिखाई जाएंगी। जिला जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद कुछ नई फिल्मों को भी यहां दिखाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed