फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dharmasansad will not do anything against Islamic Jihad

इस्लामिक जिहाद विरुद्ध धर्म संसद नहीं करेंगे यति

Fri, 20 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dharmasansad will not do anything against Islamic Jihad
गाजियाबाद डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद अब इस्लामिक जिहाद के खिलाफ कोई भी धर्मसंसद नहीं करेंगे। स्वामी यति नरसिंहानंद 2012 में उत्तर प्रदेश के देवबंद स्थित एक इस्लामिक संस्था का विरोध किया और तब से चर्चाओं में आए थे। इसके बाद हरिद्वार में हुई धर्मसंसद और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर स्वामी यति की देशभर में निंदा हुई। अब स्वामी यति ने सामाजिक जीवन छोड़कर धार्मिक जीवन जीने और बच्चों को धार्मिक ज्ञान देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 नवंबर तक धर्मसंसद हुई थी। इसमें एक समुदाय विशेष के खिलाफ अमर्यादित भाषणबाजी हुई थी। इस मामले में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चार महीने बाद वह जमानत पर रिहा हुए हैं। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को जमानत मिलने के बाद स्वामी यति नरसिंहानंद ने सार्वजनिक जीवन छोड़ने की घोषणा कर दी। प्रेस को जारी बयान उन्होंने कहा कि वह अब सिर्फ धार्मिक जीवन जीएंगे।
विज्ञापन

स्वामी यति ने कहा कि अब वह बच्चों की शिक्षा के साथ ही हवन, पूजन आदि कार्य ही करेंगे। अब इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध कोई धर्मसंसद नहीं करेंगे। हरिद्वार जेल से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में हिंदू समाज की जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी जैसे योद्धा के प्रति उदासीनता से खिन्न होकर वह अब अपने बचे हुए जीवन को मां और महादेव के महायज्ञ व योगेश्वर श्रीकृष्ण की श्रीमद्भगवद् गीता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान व स्वाभिमान की इस लड़ाई में असफल रहने के लिए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह नवयुवकों को श्रीमद्भगवद् गीता पढ़ाने और धार्मिक कार्यों में अपने जीवन को व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed