{"_id":"62dd5f28b4d7022284156828","slug":"dharmanagri-dressed-in-saffron-on-sunday-haridwar-news-drn4181027137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी ने रविवार को ओढ़ा भगवा चौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी ने रविवार को ओढ़ा भगवा चौला
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में रविवार को 70 लाख कांवड़ियां गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की तरफ प्रस्थान कर गए। अब तक दो करोड़ 98 लाख 70 हजार कांवड़िया गंगाजल लेकर अपने देवालयों व शिवालयों की तरफ प्रस्थान कर गए हैं। धर्मनगरी में सोमवार व मंगलवार केे भी भगवान सैलाब नजर आएगा।
श्रावण मास की शिवरात्रि मंगलवार 26 जुलाई को हैं। ऐसे में रविवार को धर्मनगरी हर तरफ भगवा सैलाब नजर आया। कांवड़ लेने के लिए आने वाले कांवड़ियों ने गंगा मैया में स्नान करने के बाद मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और फिर कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ प्रस्थान कर गए। रविवार को माता मनसा देवी मंदिर पर दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ रही कि अपर रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। वहीं बाजारों में भी कांवड़ियों ने जमकर खरीददारी की।
पुलिस प्रशासन के अनुसार रविवार को 70 लाख कांवड़ियां गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की तरफ प्रस्थान कर गए। अभी कांवड़ियों तक लगातार आना जारी है। जिले के आसपास के गांवों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियां भी धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं। वहीं कांवड़ियों की भीड़ के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। हरकी पैड़ी पर एटीएस का गुलदार दस्ता तैनात किया गया है। वहीं घाटों पर रखे सामानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस सुरक्षा पर खास ध्यान रखा जा रहा है। लगातार चेकिंग की जा रही है। कहीं भी सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड तुरंत पहुंच रहा है।