फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Devotees engaged Jagadguru ashram

जगद्गुरु आश्रम में लगी भक्तों की भीड़

Tue, 19 Jul 2016 11:41 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 19 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Devotees engaged Jagadguru ashram
गुरु परमात्मा से बड़ा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि  जगद्गुरु परमात्मा से बड़ा है, पर वह परमात्मा नहीं है। गुरु में भगवद् बुद्धि होनी चाहिए। यह तभी आती है, जब भाव समर्पण का हो। साधना में गुरु का निर्देश अवश्य पालन करना चाहिए। दुर्भाग्य से आज अनेक गुरुओं ने परमात्मा की जगह लेनी भी शुरू कर दी है। इस मौके पर आश्रम में नारायण पादुका पूजन किया गया।

विज्ञापन

जगद्गुरु आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य यदि अपनी बुद्धि, विवेक और चिंतन शक्ति का सदुपयोग नहीं करेगा तो वह पशुओं से भी निम्र स्थान पर पहुंच जाएगा। मनुष्य को ईश्वर ने यह शरीर प्रदान किया है। वास्तव में यह शरीर विचित्र देव मंदिर है। इस देह में स्वयं ईश्वर बैठा हुआ है। देह धारण करने का उद्देश्य यह है कि अपने हृदय में बसे राम की बात को सुनकर उसके अनुसार चलते हुए राम को पहचानने ही क्षमता विकसित की जाए। ऐसा होने पर वह राम का हो जाता है।
विज्ञापन

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि जो राग,  द्वेष और विकारों में फंसा हुआ है, वह तो मनुष्य भी नहीं हो सकता। ऐसा व्यक्ति निकृष्ट कोटि का प्राणी है। कारण यह है कि आहार, निद्रा, भय और मैथुन तो पशुओं में भी व्याप्त है। यह मानव जीवन केवल सोने के लिए नहीं बना। यह जीवन तो साधना का द्वार है। वस्तुत: यह पिंड ब्रह्मांड का प्रतीक है। इसमें व्याप्त चैतन्य सर्वव्यापक परम चैतन्य का अंश है।  जन्म-जन्मांतरों से यदि संस्कार प्राप्त हुए हों तभी गुरु की प्राप्ति होती है। गुरु तत्व की संपूर्ण शक्ति गुरु मंत्र में निहित है। गुरु प्रदंत बीज मंत्र शिष्य के हृदय अनंत: का प्रकाश प्रज्ज्वलित कर देता है। यह तभी संभव है, जब शिष्य इसके योग्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी प्रणवेन्द्र सरस्वती, स्वामी गंगेश्वरानंद व स्वामी भगवद आश्रम आदि ने भी गुरु तत्व पर विचार रखे। संचालन जगदीश गुप्ता द्वारा किया गया। भाजपा के प्रदेश ध्यक्ष अजय भट्ट ने भी पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी और संजय गुप्ता ने भी उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed