फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Development of small government took oath

छोटी सरकार ने ली विकास की शपथ

Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Development of small government took oath
ग्राम प्रधानों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ब्लॉक सभागार में शपथ दिलाई गई। बहादराबाद की खंड विकास अधिकारी अनीता पंवार ने ब्लॉक के नव निर्वाचित 72 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। बीडीओ ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाते हुए कहा की वे अब एक विकास का हिस्सा है। गांव में विकास उन्हीं से शुरू होगा अब गांव की विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों के कंधों पर है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की स्वच्छता योजनाओं के माध्यम से गांव को स्वच्छ बनाएं। जब गांव स्वच्छ होगा तो ब्लॉक से लेकर देश भी स्वच्छ होगा। क्योंकि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना की थी। हर वर्ष 100 घंटे और सप्ताह में दो दिन गांव को साफ स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान करेंगे। गांव के गली-गली और घर-घर में साफ सफाई का संदेश पहुंचाएंगे। वहीं ब्लॉक बहादराबाद के 72 ग्राम प्रधानों और न्याय पंचायतों में सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान केसी शर्मा, राजीव त्रिपाठी, कुलदीप सैनी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed