फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Despite the action taken by the administrative staff in

Haridwar News: महाकुंभ में उठेगा धर्म संसद के विरुद्ध हुई अभद्रता का मामला

Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Despite the action taken by the administrative staff in
I
विज्ञापन

I

I
I

Iतीसरे दिन संतों ने भरी हुंकार, महामंडलेश्वर नरसिंहानंद ने फिर रक्त से सीएम को लिखा पत्रI

धर्म संसद में प्रशासनिक अमले की ओर से पहले दिन की गई कार्रवाई के बाद भी संतों का तीसरे दिन हुंकार अखाड़े में गूंजा। सभी ने धर्म संसद को लेकर की गई कार्रवाई को अभद्रता की श्रेणी में बताया। कहा कि यह पूरा प्रकरण अब प्रयागराज के महाकुंभ में उठेगा। वहीं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने फिर से रक्त निकालकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और प्रशासनिक कार्रवाई के प्रति आक्रोश जताया।

जूना अखाड़े के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संतों ने दस दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ को भी संपन्न किया। उन्होंने धर्म संसद के अंतिम दिन मौजूद श्रद्धालुओं को इस्लामिक जिहाद के प्रति मुखरता से आवाज उठाने और इसके समूल विनाश का संकल्प दिलाया। संतो ने बांग्लादेश व पाकिस्तान के हिंदुओं की रक्षा के लिए केंद्र सरकार और विश्व पटल पर बात रखने की रणनीति तैयार की। साथ ही कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र बनाया जाना चाहिए। जिस तरह हिंदुस्तान के कुछ मुस्लिम नेताओं ने अलग राष्ट्र पाकिस्तान बनाया उसी तरह से बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए भी अलग राष्ट्र बनाना होगा।
विज्ञापन






Iमहाकुंभ में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित करने पर लगाए जयकारेI



धर्म संसद के अंतिम दिन महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज सहित पूरी कार्यकारिणी को महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश वर्जित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संत समाज से सनातन वैदिक राष्ट्र के लिए संघर्ष करने और जाति मुक्त सनातन समाज बनाने की प्रार्थना की। विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने सभी संताें और प्रबुद्ध वर्ग से विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iसनातन बोर्ड के गठन पर होगी रायशुमारीI

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो भी दुर्व्यवहार हुआ है वह काफी गलत है। सनातन धर्म और उसकी रक्षा के लिए महामंडलेश्वर नरसिंहानंद काम कर रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित धर्म संसद में समूचे सनातन की रायशुमारी के बाद सनातन बोर्ड पर निर्णय की बात पर जोर दिया। श्रीमहंत ने कहा कि समूचे देश में संतों का एक दल जाएगा और फिर सबसे परामर्श के बाद ही सनातन बोर्ड के गठन की बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed