{"_id":"58d15f454f1c1be7431a3dc5","slug":"deploying-new-officer-old-on-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती नए अफसर की, कुर्सी पर पुराने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती नए अफसर की, कुर्सी पर पुराने
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले का सेवायोजन विभाग एक बार फिर चर्चा में है। चुनाव से पहले शासन ने डीईओ उत्तम कुमार का चंपावत तबादला किया था। उनकी जगह रुड़की यूईबी में तैनात विनीता बड़ोनी को हरिद्वार सेवायोजन अधिकारी बनाया गया है विनीता ने हरिद्वार डीईओ का चार्ज भी ले लिया। बावजूद विधानसभा चुनाव के चलते प्रशासन ने पुराने डीईओ को रिलीव नहीं किया था। चुनाव तो दूर सरकार बनने के बाद भी विभाग में बतौर सेवायोजन अधिकारी तो विनीता बड़ोनी तैनात हैं लेकिन काम काज उत्तम कुमार हीं संभाल रहे हैं।
पूर्व में भी हरिद्वार जिला सेवायोजन अधिकारी रहे उत्तम कुमार का तबादला शासन ने 20 जनवरी को चंपावत कर दिया था। रुड़की आईआईटी (यूनिवर्सिटी इंपलॉयमेंट ब्यूरो) उपप्रमुख विनीता बड़ोनी को हरिद्वार का जिला सेवायोजन अधिकारी बनाया गया था। चुनाव के चलते उत्तम कुमार को रिलीव नहीं किया गया पर विनीता बड़ोनी को एक तरफा अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया। सरकार बने एक हफ्ता होने जा रहा है, पर कागजों में जिला सेवायोजन अधिकारी विनीता बड़ोनी हैं जबकि कामकाज उत्तम कुमार संभाल रहे हैं।
विभाग में कानाफूसी है कि आपस में तालमेल बैठाकर दोनों अफसर अपने-अपने दफ्तरों में जमे हैं। वहीं चार्ज लेने के बाद भी विनीता बड़ोनी का काम नहीं संभालने और उत्तम कुमार का खुद को रिलीव नहीं कराने से कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
डीईओ उत्तम कुमार का पूर्व में भी तबादला किया गया था। तब भी प्रशासन की ओर से उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। शासन तबादला कर चुका है, प्रशासन को ही उन्हें रिलीव करना है।
अशोक कुमार, निदेशक सेवायोजन विभाग उत्तराखंड