{"_id":"624c7cb7d8875a012f2e3a54","slug":"demonstration-with-gas-cylinder-against-inflation-haridwar-news-drn4082811179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडरों संग बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
मंगलवार को युवा कांग्रेस की ओर से रसोई गैस सिलिंडर हाथों में उठाकर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया गया। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गैस, पेट्रोल के दामों पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां गरीब, मजदूरों को उजाड़ने का काम कर रही हैं। देश में रोजगार ठप हो चुके हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस जनता के हितों के लिए सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन करती रहेगी।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कैश खुराना व शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। हर रोज महंगाई बढ़कर आमजन को परेशान कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, शिवम गिरी, कार्तिक शर्मा, हरद्वारी लाल, गौरव कौशिक, आशीष बालियान, सागर राठौड़, राकेश कुमार कश्यप, महबूब आलम, शिवा खुराना आदि मौजूद रहे।