{"_id":"67267ac5365d4406d90ed074","slug":"demand-raised-to-trace-missing-mahant-mohandas-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-124941-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लापता महंत मोहनदास का पता लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लापता महंत मोहनदास का पता लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास ने सरकार से अखाड़े के लापता कोठारी महंत मोहनदास महाराज का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोठारी महंत मोहनदास महाराज पिछले कई वर्षो से लापता हैं। आजतक उनका कुछ पता नहीं लग सका है। यह भी पता नहीं है कि वे जीवित हैं या नहीं। केंद्र व राज्य सरकार को अपनी एजेंसियों से महंत मोहदनदास महाराज का पता लगाना चाहिए। पूरे मामले की नए सिरे से जांच होनी चाहिए। जांच से ही पता लग सकेगा कि महंत मोहनदास महाराज के लापता होने के पीछे क्या रहस्य हैं। अखाड़े में प्रेस को जारी बयान में मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के समक्ष भी इस मामले को उठाया जाएग। प्रयागराज कुंभ में भी संत समाज के विभिन्न मंचों पर इस मामले को रखा जाएग।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कच्ची शराब बनाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
पथरी। पुलिस ने भट्टी पर कच्ची शराब बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पचास लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाहपुर शीतलाखेड़ा के निकट बाण गंगा में छापा मारा। जहां से भट्टी पर कच्ची शराब बनाते हुए नानक व सुनील निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।