{"_id":"71133745d2179c8506878be945040de7","slug":"delhi-youth-drown-in-the-gangneher-during-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगनहर में डूबा दिल्ली का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगनहर में डूबा दिल्ली का युवक
अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से दोस्तों के साथ साबिर पाक की जियारत करने आया एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया। जल पुलिस के जवानों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
दिल्ली के शास्त्री पार्क गाजीपुर निवासी सलीम (25) बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर आया था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए पुरानी गंगनहर के घाट पर चला गया।
विज्ञापन
लेकिन यहां नहाते समय वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता वह गंगनहर में डूब गया। बाद में जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटों तक सलीम की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन