{"_id":"583340514f1c1b9c28b3a414","slug":"delhi-police-constable-imposed-leap-gangnhr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गंगनहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गंगनहर में लगाई छलांग
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की एक सिपाही ने हरिद्वार में ऋषिकुल पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। चश्मदीदों की सूचना पर पुलिस ने काफी दूर तक गंगनहर में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुल से सिपाही का मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले ही सिपाही की अस्पताल से छुट्टी हुई थी।
विज्ञापन
ऋषिकुल पुल से सोमवार की शाम एक युवक ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर कनखल जवाहर लाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुल की रेलिंग के पास मोबाइल बरामद होने पर पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास करने में जुटी थी, तभी मोबाइल पर एक कॉल आई। बातचीत करने पर पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि गंगनहर में छलांग लगाने वाला रोहित कुमार पुत्र महिपाल निवासी अलीगढ़ है। वह दिल्ली के लक्ष्मी विहार थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित कुछ समय से बीमार चल रहा था। दो दिन पहले ही उसकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी।
विज्ञापन
वह सोमवार की सुबह अलीगढ़ स्थित अपने घर से अचानक बाहर निकला था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बीमारी या किसी अन्य कारण से तंग आकर उसने गंगनहर में छलांग लगाई है। पुलिस के गोताखोरों और स्थानीय युवकों ने काफी दूर तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर कनखल जवाहर लाल ने बताया कि परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। सिपाही की गंगनहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन