फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deceased and retired teachers in eligibility transfer list

मृतक और रिटायर शिक्षकों की बना दी पात्रता ट्रांसफर सूची

Mon, 04 Jul 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deceased and retired teachers in eligibility transfer list
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर में छात्राओं को प्रमाण पत्र देते विधायक रवि बहादुर । - फोटो : HARIDWAR
अनिवार्य पात्रता ट्रांसफर में पोर्टल की सूची में मृतक और रिटायर शिक्षकों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने दस जुलाई को जारी होने वाली पात्रता ट्रांसफर सूची की त्रुटियों को ठीक करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एसपी सेमवाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि वर्तमान में जो 2022 अनिवार्य स्थानांतरण की प्रक्रिया गतिमान है। उसके प्राथमिक शिक्षकों की अनिवार्य स्थानांतरण के लिए जो पात्रता सूची पोर्टल पर दर्शाई जा रही है उसमें बहुत खामियां हैं। इसमें सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम ट्रांसफर के लिए कितने वर्ष की न्यूनतम सेवा आवश्यक का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं है। इसके अलावा कई शिक्षकों की सुगम-दुर्गम की सेवा अवधि की एजुकेशन पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण होने के कारण उनका नाम गलत क्रमांक पर अंकित है।
विज्ञापन

कुछ शिक्षक 2014 और कुछ शिक्षक 2016 में नियुक्त हुए हैं। पर पोर्टल पर उनकी सेवा अवधि 15 साल दुर्गम दर्शाई गई है। कुछ शिक्षकों की पूर्व में ही जूनियर हाई स्कूलों में पदोन्नति हो चुकी है। उनका नाम भी प्राथमिक के सहायक अध्यापक की पात्रता सूची में है। कुछ शिक्षक रिटायर हो चुके हैं, उनके नाम भी सूची में हैं। कुछ की मृत्यु हो गई है। मगर उनके नाम भी पात्रता सूची में दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी त्रुटियों को ठीक कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री दर्शन सिंह पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, अमरीश चौहान, रवि गोस्वामी, शरद भारद्वाज, तेज प्रकाश, जय कृष्ण सेममाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed