{"_id":"62c2ffc88fb95d5b65195862","slug":"deceased-and-retired-teachers-in-eligibility-transfer-list-haridwar-news-drn4163019129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक और रिटायर शिक्षकों की बना दी पात्रता ट्रांसफर सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक और रिटायर शिक्षकों की बना दी पात्रता ट्रांसफर सूची
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर में छात्राओं को प्रमाण पत्र देते विधायक रवि बहादुर ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिवार्य पात्रता ट्रांसफर में पोर्टल की सूची में मृतक और रिटायर शिक्षकों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने दस जुलाई को जारी होने वाली पात्रता ट्रांसफर सूची की त्रुटियों को ठीक करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एसपी सेमवाल को ज्ञापन दिया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि वर्तमान में जो 2022 अनिवार्य स्थानांतरण की प्रक्रिया गतिमान है। उसके प्राथमिक शिक्षकों की अनिवार्य स्थानांतरण के लिए जो पात्रता सूची पोर्टल पर दर्शाई जा रही है उसमें बहुत खामियां हैं। इसमें सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम ट्रांसफर के लिए कितने वर्ष की न्यूनतम सेवा आवश्यक का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं है। इसके अलावा कई शिक्षकों की सुगम-दुर्गम की सेवा अवधि की एजुकेशन पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण होने के कारण उनका नाम गलत क्रमांक पर अंकित है।
कुछ शिक्षक 2014 और कुछ शिक्षक 2016 में नियुक्त हुए हैं। पर पोर्टल पर उनकी सेवा अवधि 15 साल दुर्गम दर्शाई गई है। कुछ शिक्षकों की पूर्व में ही जूनियर हाई स्कूलों में पदोन्नति हो चुकी है। उनका नाम भी प्राथमिक के सहायक अध्यापक की पात्रता सूची में है। कुछ शिक्षक रिटायर हो चुके हैं, उनके नाम भी सूची में हैं। कुछ की मृत्यु हो गई है। मगर उनके नाम भी पात्रता सूची में दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी त्रुटियों को ठीक कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री दर्शन सिंह पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, अमरीश चौहान, रवि गोस्वामी, शरद भारद्वाज, तेज प्रकाश, जय कृष्ण सेममाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।