{"_id":"671e85ffa6b952f41c003472","slug":"death-of-mahant-govinddas-is-a-big-loss-for-the-society-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-124763-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महंत गोविंददास का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महंत गोविंददास का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री रामानन्दीय श्री वैष्णव मंडल ने श्रद्धा भक्ति आश्रम के साकेतवासी महंत गोविंददास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि महंत गोविंददास एकांत प्रिय एवं संत सेवी महात्मा थे। उनका निधन समस्त समाज के लिए बड़ी क्षति है। वैष्णव मंडल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कहा कि साकेतवासी महंत गोविंददास बहुत व्यवहारिक एवं उत्कृष्ट संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रति उनका योगदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि महंत गोविंददास ने संत परंपरांओं का पालन करते हुए आजीवन समाज का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर महंत रघुवीरदास महाराज, महंत प्रेमदास महाराज आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -