फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dealer's license suspended for irregularities

Haridwar News: राशन वितरण में अनियमितता पर डीलर का लाइसेंस सस्पेंड

Thu, 25 Jan 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dealer's license suspended for irregularities
फेरीवाले से दो क्विंटल चने की दाल पकड़ने के बाद हुई जांच में सरकारी राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। निवर्तमान पार्षद लोकेश पाल के नेतृत्व में भी लोगों की ओर से डीएम से शिकायत की गई थी। इस पर हुई जांच में भारी अनियमितताएं मिलने पर डीएम की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मामला 11 जनवरी का है। एक फेरीवाला डीलर सुरेश चौहान से दो क्विंटल 40 किलोग्राम दाल खरीदकर जा रहा था, लेकिन उसे दाल ले जाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी बिंदू नेगी मौके पर पहुंचीं। उन्हाेंने दाल को कब्जे में लेकर ज्वालापुर सरकारी गोदाम में रखवा दिया। फेरीवाले से पूछताछ की गई तो उसने राशन डीलर से दाल खरीदने की बात स्वीकार की थी। डीलर की दुकान बंद पाई गई थी। वह मौके पर भी नहीं मिला था। बाद में आपूर्ति अधिकारी बिंदू नेगी ने जांच शुरू की। इसमें उन्होंने राशन का स्टॉक और डीलर के भी लिखित में बयान लिए थे। जांच में स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर गेहूं में छह क्विंटल 60 किलोग्राम, चावल में छह क्विंटल और चना दाल में एक किलोग्राम का अंतर पाया गया।
विज्ञापन

दुकान बंद रखा जाना, दुकान बंद की सूचना भी सूचना पट्ट पर दर्ज नहीं करना आदि अनियमितताएं सामने आईं। इस पर उन्होंने दुकान के लाइसेंस को सस्पेंड करने की संस्तुति की थी। निवर्तमान पार्षद लोकेश पाल की ओर से भी डीएम से डीलर पर कार्रवाई की मांग के लिए शिकायत की गई थी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपभोक्ताओं को सरकारी राशन उपलब्ध कराने के लिए अग्रिम आदेशों तक दुकान को कनखल की डीलर रामवती से अटैच कर दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को राशन मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed