फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deadly attack on ex-pradhan's family

दबंगों ने धारदार हथियारों से किया परिवार पर हमला

Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on ex-pradhan's family
भुवापुर चमरावल में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
भुवापुर चमरावल में एक पक्ष के दबंग लोगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमले में पूर्व प्रधान व किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शेखर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव में पहुंचे फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान का घेराव किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस पूर्व विधायक के दबाव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते है। आरोपी पूर्व प्रधान रणतेज से रंजिश रखते हैं। पहले आरोपियों ने पूर्व प्रधान के भाई राजेंद्र व उसके बेटे जवेंद्र और बेटी साक्षी पर जानलेवा हमला किया। उसके बाद पूर्व प्रधान रणतेज पर जानलेवा हमला किया। आरोपी उनके साथ जब तक मारपीट करते रहे। जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घेराव करने वालों में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष शेखर कुमार, विनोद मेघवाल, हिमांशु कुमार, राहुल कर्णवाल, विकास तेजयान, दीपक कुमार, अक्षय कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे है। सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उनके पास लिखित में शिकायत आई है। वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed