फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dead body of a youth found hanging in a rented room

Haridwar News: किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 24 Jan 2026 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging in a rented room
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। जांच में सामने आया कि पत्नी से अनबन चल रही थी। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला चौहानान में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उप निरीक्षक रविंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाया गया। मृतक की पहचान मनीष कुमार (40) पुत्र प्यारे लाल निवासी गणेशदासपुर जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश हाल मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर के रूप में हुई। वह यहां रहकर पल्लेदारी और वाहन चलाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि मनीष की पत्नी घर पर नहीं थी। उससे अनबन चल रही थी। शनिवार सुबह से दुकान मालिक उसे फोन कर रहा था, जब फोन नहीं उठा तो वह कमरे पर पहुंचा। जहां पहली मंजिल पर खाली पड़े कमरे में पहुंचा तो मनीष को फंदे पर लटका देखा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मनीष की साल 2012 में शादी हुई थी और उसकी एक चार साल की बेटी है। यहां वे कुछ साल से रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed