{"_id":"7ec738ff043abbf0d15faab43459631f","slug":"data-will-of-those-taking-shelter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय लेने वालों का बनेगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय लेने वालों का बनेगा डाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ के स्नान पर्वों पर रैन बसेरों में आश्रय लेने वाले श्रद्धालुओं का मेला प्रशासन डाटा रखने की व्यवस्था कर रहा है। अपर मेलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि अब बस अड्डों के पास बने रैन बसेरों में आश्रय लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का हिसाब रखा जाएगा। टायलेटों की व्यवस्था और आवश्यकता की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
दो दिनी स्नान में मेला प्रशासन का ध्यान हरकी पैड़ी क्षेत्र पर ही केंद्रित रहा, लेकिन सात फरवरी को होने वाले सोमवती अमावस्या के स्नान की व्यवस्थाओं को लेकर मेला सेक्टर नीलधारा, गौरीशंकर, बैरागी द्वीप, दक्ष द्वीप और धीरवाली ज्वालापुर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुपालन में मेला क्षेत्र में पॉलीथिन का प्रयोग न हो इसके लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सेक्टरों में नियुक्त सफाई निरीक्षकों के साथ सफाई व्यवस्था में लगी संस्थाओं को भी निगरानी रखने एवं गंगा को किसी प्रकार प्रदूषित नहीं करने के लिए जागरूकता के लिए होर्डिंग, बैनर आदि लगाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन