फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Damaged statue of Valmiki, the commotion, police altercation

वाल्मीकि की मूर्ति क्षतिग्रस्त, हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 21 Oct 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 21 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Damaged statue of Valmiki, the commotion, police altercation
BHEL adjoining statue of Vishnu Lok Colony was damaged during Maharishi Valmiki deposit crowd. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भेल से सटी विष्णु लोक कालोनी में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस से भी आक्रोशित भीड़ की खूब नोकझोंक हुई। जैसे- तैसे पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। श्री महर्षि वाल्मीकि जन कल्याण सेवा समिति ने दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 शुक्रवार सुबह विष्णु लोक कालोनी के लोग जब पार्क में गए तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर हक्के बक्के रह गए। थोडी ही देर में यह सूचना सारे शहर में फैलने पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा लोगों ने हंगामा शुरू  कर दिया। इधर, मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसआई लखपत सिंह बुटोला से आक्रोशित भीड़ की नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दोपहर बाद पुलिस ने श्री महर्षि वाल्मीकि जन कल्याण समिति सेवा समिति के अध्यक्ष मेहंती राम धींगान की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। समिति ने दो दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में मेहंती राम धीगांन, प्रदीप सैनी, सुनील लहरी, अनमोल बिडला, सन्नी चुटेला, अमित पुत्तल, कपिल, मुकेश, सुरेंद्र, आशु, सोमपाल, दीपक बिडला, सागर, नाथीराम, सूरज, सोहन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुप बैठ गए संगठन
पूर्व में भी रानीपुर क्षेत्र में शहीद भगत सिंह तथा डा. अंबेडकर की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। लेकिन अब तक शरारती तत्व हत्थे नहीं चढ़ सके है। तब भी काफी हंगामा हुआ था। लेकिन पुलिस अब शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर देने के मामले को ठंडे बस्ते में डालकर बैठी है और आवाज बुलंद कर रहे संगठन भी चुप बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed